Paris Olympics 2024 Day 5, 31 July 2024 Schedule (ओलंपिक 2024 मैचों का शेड्यूल आज का), Indian athletes Today Matches Live streaming, TV Telecast in India: पेरिस ओलंपिक के पांचवें दिन भारत के खिलाड़ी पदक की दौड़ में सीधे तौर पर तो नहीं होंगे लेकिन पदकों की दावेदारी को मजबूत करने उतरेंगे। ऐसा है पांचवें दिन का ऐसा कार्यक्रम?
Paris Olympics 2024 Day 5, 31 July 2024 Schedule: भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन पेरिस ओलंपिक में विभिन्न खेलों में जारी है। चौथे दिन मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने भारत को दूसरा कांस्य पदक दिलाया। भारत दो कांस्य पदक के साथ अंक तालिका में 28वें पायदान पर पहुंच गया। ऐसे में बुधवार को पेरिस ओलंपिक के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ी निशानेबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस,मुक्केबाजी, तीरंदाजी और घुड़सवारी में चुनौती पेश करेंगे। पेरिस ओलंपिक में पांचवें दिन का ऐसा है भारतीय दल का भारतीय समयानुसार कार्यक्रम.
निशानेबाजी:
50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष क्वालीफिकेशन: ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और स्वप्निल कुसाले – दोपहर 12:30 बजे
ट्रैप महिला क्वालीफिकेशन: श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी – दोपहर 12:30 बजे
बैडमिंटन:
महिला एकल (ग्रुप चरण): पीवी सिंधू बनाम क्रिस्टिन कुउबा (एस्टोनिया) – दोपहर 12:50 बजे
पुरुष एकल (ग्रुप चरण): लक्ष्य सेन बनाम जोनाटन क्रिस्टी (इंडोनेशिया) – दोपहर 1:40 बजे
पुरुष एकल (ग्रुप चरण): एचएस प्रणय बनाम डुक फाट ले (वियतनाम) – रात 11 बजे
टेबल टेनिस:
महिला एकल (अंतिम 32 दौर): श्रीजा अकुला बनाम जियान जेंग (सिंगापुर) – दोपहर 2:20 बजे
मुक्केबाजी:
महिला 75 किग्रा (अंतिम 16 दौर): लवलीना बोरगोहेन बनाम सुन्निवा हॉफस्टेड (नॉर्वे) – दोपहर 3:50 बजे
पुरुषों 71 किग्रा (अंतिम 16 दौर): निशांत देव बनाम जोस गेब्रियल रोड्रिग्ज टेनोरियो (इक्वाडोर) – रात 12:18 बजे।
तीरंदाजी:
महिला एकल: अंतिम 64 चरण: दीपिका कुमारी – दोपहर 3:56 बजे
पुरुष एकल: अंतिम 64 चरण: तरूणदीप राय – रात 9:15 बजे
घुड़सवारी:
व्यक्तिगत ड्रेसेज ग्रां प्री दूसरा दिन: अनुश अग्रवाला – दोपहर 1:30 बजे
