• June 8, 2026 7:25 am

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में छाए हरियाणवी, 6 मेडल में से 4 हरियाणा के नाम

ByPrompt Times

Aug 10, 2024
Share More

पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक 6 मेडल जीते हैं जिसमें 4 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने दिलाए हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों पर पूरे देश को गर्व है। प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। हॉकी में भी हरियाणा के कई खिलाड़ियों में कांस्य पदक...पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक 6 मेडल जीते हैं जिसमें 4 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने दिलाए हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों पर पूरे देश को गर्व है। प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। हॉकी में भी हरियाणा के कई खिलाड़ियों में कांस्य पदक जीता है।

PunjabKesari
भारत के लिए अब तक पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर, सरबजोत सिंह, स्वप्निल कुसाले, भारतीय हॉकी टीम, नीरज चोपड़ा और अमन सहरावत ने मेडल जीतने में सफलता हासिल की है, जिनमें से हरियाणा के मनु भाकर, सरबजोत सिंह, नीरज चोपड़ा और अमन सहरावत है। शूटिंग में भारत को इस बार तीन मेडल मिले हैं। वहीं कुश्ती में एक मेडल, नीरज ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल भारत को दिलाया है। भारतीय हॉकी टीम भी ब्रॉन्ज  मेडल जीतने में सफल रही है। भारत को अब तक 5 ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल मिला है। भले ही इस ओलंपिक में भारत को गोल्ड नहीं मिला है और टोक्यो ओलंपिक से हम पीछे हैं। टोक्यो में भारत को 7 मेडल मिले थे। भले ही हम टोक्यो की तरह अबतक 7 मेडल नहीं जीत पाए हैं, लेकिन उम्मीद है कि पेरिस में एक से दो मेडल और आ सकते हैं।

SOURCE – PUNJAB KESHRI

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *