• June 8, 2026 11:20 pm

पवन खेड़ा को IndiGo की फ्लाइट से नीचे उतारा, दिल्ली पुलिस ने की हिरासत में लेने की कोशिश

Share More

23 फ़रवरी 2023 | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को इंडिगो फ्लाइट 6c 204 से आज नीचे उतार दिया गया। पवन खेड़ा पर एक एफआईआर दर्ज है इसलिए उन्हें चढ़ने नहीं दिया गया। वहीं अब विमानन कंपनी के इस फैसले का कांग्रेस नेता विरोध कर रहे है।  कांग्रेस ने वीरवार को आरोप लगाया कि उसके मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को रायपुर जाने वाली उड़ान से नीचे उतार दिया गया |

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि किस आधार पर खेड़ा को नीचे उतारा गया है और देश में कानून का कोई राज है या नहीं। बताया जाता है कि यह घटना इंडिगो की विमान संख्या 6 ई 204 में हुई और विरोध में कांग्रेस के कई नेता विमान से नीचे उतर गए तथा विमान अभी खड़ा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस पवन खेड़ा को एयरपोर्ट पर हिरासत में लेने की कोशिश की।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *