• June 5, 2026 7:07 pm

‘लोग उनके साथ इंसाफ नहीं कर पा रहे’, अक्षय कुमार की लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों की असली वजह इस आदमी ने बताई

Share More

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इंडस्ट्री में काफी समय से जमे हुए हैं. वे काफी समय से इंडस्ट्री में लोगों का एंटरटेनमेंट कर रहे हैं. अक्षय साल में कई सारी फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं. एक्टर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. मौका भी था और दस्तूर भी. लेकिन उनकी फिल्में सिनेमाघरों में चली नहीं. दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आईं. ऐसा ही पिछले कुछ समय में उनकी और भी फिल्मों को लेकर देखने को मिला है. अब एक्टर की फिल्मों के न चलने पर उनके साथ जुड़े एक खास शख्स ने रिएक्ट किया है.

अक्षय कुमार के साथ वेलकम और सिंह इज किंग जैसी फिल्में करने वाले फिल्म डायरेक्टर अनीज बाज्मी ने उनके बारे में बात करते हुए कहा- वे बहुत ही खूबसूरत शख्सियत हैं. वे डांस करते हैं, वे एक्शन करते हैं, वे कॉमेडी भी काफी शानदार करते हैं. वे रो भी सकते हैं. मेरी नजर में तो वे एक कम्प्लीट एक्टर हैं. कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि वे गलत लोगों का या फिर गलत स्क्रिप्ट का चुनाव कर लेते हैं. ऐसे लोग उनके टैलेंट के साथ जस्टिफिकेशन नहीं कर पाते हैं. मुझे वैसे इसकी सटीक वजह नहीं पता है.

अक्षय के साथ काम करना कैसा लगा?

सुपरस्टार के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए अनीज बाज्मी ने कहा- मैं जल्द ही उनसे मिला. जब मैं थैंक यू, सिंह इज किंग और वेलकम जैसी फिल्म के लिए उनके साथ काम किया, उनके साथ समय बिताया उस दौरान मुझे काफी मजा आया. वो काफी पंचुअल भी हैं. अगर उन्हें सेट पर 7 बजे आना है तब वे सीधा 7 बजे ही आते हैं. ये किसी भी डायरेक्टर के लिए बहुत रेयर बात होती है. लेकिन बहुत अलग भी होती है. उनके साथ काम करते हुए दूसरे भी अनुशासन में आ जाते हैं.

किन फिल्मों में कर रहे काम?

भले ही अक्षय कुमार की फिल्में नहीं चल रही हैं लेकिन एक्टर के पास कभी भी फिल्मों का आभाव नहीं रहता है. मौजूदा समय में भी उनकी कई सारी फिल्में आने जा रही हैं. इसमें स्काई फोर्स, सिरफिरा, सिंघम अगेन, वेलकम टू द जंगल और कन्नप्पा जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा उनके पास हेरा फेरी 3, शंकरा और खेल खेल में जैसी फिल्म भी है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

source tv9 bharatvarsh

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *