• June 8, 2026 9:29 am

100 से अधिक पदों पर प्लेसमेंट कैंप आज, जानिए किन पदों पर क्या होगी योग्यता

Share More

21 फ़रवरी 2023 | जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 21 फरवरी यानी आज को जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।

इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से वाइटलियो इण्डस्ट्रिज प्रालि, सीआर कैपिटल, स्पेक्ट्रम डिजिटल प्रिन्ट्स, सुमित बाजार और डा श्रीकांत वर्मा आनलाइन क्लासेस रायपुर द्वारा अकाउंटेंट, कम्प्यूटर आपरेटर, बैक आफिस, क्वालिटी मैनेजर, लीगल असिस्टेंट, फाइनेंस एक्सीक्यूटिव्स, एचआर मैनेजर, सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर, हेल्पर, फिल्ड एक्सीक्यूटिव, रेकी एक्सीक्यूटिव, टेली मार्केटिंग आफिस वर्कर, आफिस ब्वाय, टीम लीडर, सेल्स एक्सीक्यूटिव, ग्राफिक डिजाइनर इत्यादि कुल 100 से अधिक पदों पर 5वीं से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर उत्तीर्ण योग्य/अनुभवी आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता व अनुभव के आधार पर सात से 50 हजार रुपये प्रतिमाह की दर पर वेतन दिया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए आवेदक अपने साथ शैक्षणिक/ तकनीकी योग्यता/अनुभव प्रमाण-पत्र, बायोडाटा एवं एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद उपस्थित होना है।

नौ शिविरों में 2334 आवेदन आए

प्रशासन तुंहर द्वार अंतर्गत हर महीने जिला स्तर पर और ब्लाक स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अब तक नौ शिविरों में सवा दो हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। हर एक आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण की स्थिति परखी जा रही है और इसके लिए नियमित रूप से समीक्षा बैठक हो रही है। सारे आवेदन वेबसाइट में अपलोड किए जाते हैं और समीक्षा बैठक में एक.एक आवेदनों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की जाती है ताकि आवेदक पूरी तरह से संतुष्ट हो सकें। जिला एवं ब्लाक स्तरीय आवेदन ग्रामीण क्षेत्र में तो लगाये ही जा रहे हैं। तहसीलवार शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रशासन तुंहर द्वार अंतर्गत नगरीय निकायों में भी शिविर लगाये जा रहे हैं। शिविरों में मूलत: पेंशन, आयुष्मान कार्ड, श्रम पंजीयन, राशन कार्ड, पट्टा आदि के आवेदन अधिक संख्या में आ रहे हैं जिन्हें मौके पर ही हल करने की कार्रवाई की जा रही है। दुर्ग में 455 आवेदन आए हैं जिन्हें निराकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। भिलाई में भी प्रशासन तुंहर द्वार अभियान अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है इसमें अब तक विभिन्ना शिविरों में 612 आवेदन आ चुके हैं इसमें 520 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है और शेष के निराकरण पर कार्रवाई की जा चुकी है।

सोर्स :-“नईदुनिया”     


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *