• June 8, 2026 4:32 am

रायपुर में 21 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप, 100 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती

Share More

18 फ़रवरी 2023 | अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। दरअसल, छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 21 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। यह प्लेसमेंट कैंप जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा।

जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से व्हाइटलियो इंंडस्ट्रिज प्रालि, सीआर केपिटल, स्पेक्ट्रम डिजिटल प्रिंंटस, सुमित बाजार और डा श्रीकांत वर्मा आनलाइन क्लासेस रायपुर द्वारा अकाउंटेंट, कम्प्यूटर आपरेटर, बैंक आफिस, क्वालिटी मैनेजर, लिगल असिस्टेंट, फाइनेंस एग्जीक्यूटिव, एचआर मैंनेजर, सिक्यूरिटी गार्ड, ड्राइवर, हेल्पर, फिल्ड एग्जीक्यूटिव, रेकी एग्जीक्यूटिव, टेली मार्केटिंग आफिस वर्कर, आफिस ब्वाय, टीम लिडर, सेल्स एक्सीक्यूटिव, ग्राफिक डिजाइनर इत्यादि 100 से अधिक पदों पर पांचवीं से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 7 हजार से 50 हजार रुपए प्रतिमाह की दर पर की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में सम्मिलित होने के लिए आवेदक अपने साथ शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, अनुभव प्रमाण-पत्र, बायोडाटा एवं एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

सोर्स :-“नईदुनिया”     

 

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *