• May 19, 2024 3:37 am

पीएम मोदी ने देश के IAS अफसरों को दिया मंत्र, पढ़िए संबोधन की बड़ी बातें

21 अप्रैल 2023 |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 16वें सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम के समापन सत्र में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में पीएम मोदी ने पुरस्कार वितरित किए और देश के आईएएस अफसरों को मंत्र भी दिया। नीचे पढ़िए संबोधन की बड़ी बातें। देश में विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत सभी अधिकारियों के कार्यों की पहचान और प्रोत्साहन के लिए हर साल 21 अप्रैल को ‘सिविल सेवा दिवस’ मनाया जाता है।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

इस साल का ‘सिविल सर्विस डे’ बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। यह ऐसा समय है जब देश ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूर्ण किए हैं, ये ऐसा समय है जब देश ने अगले 25 वर्षों के विराट-विशाल लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तेजी से कदम बढ़ाना शुरू किया है।

मैं आज भारत के हर सिविल सेवा अधिकारी से यही कहूंगा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं। आपको इस कालखंड में देश की सेवा का अवसर मिला है… हमारे पास समय कम है लेकिन सामर्थ्य भरपूर है, हमारे लक्ष्य कठिन हैं लेकिन हौसला कम नहीं है, हमें पहाड़ जैसी ऊंचाई भले ही चढ़नी है लेकिन इरादे आसमान से भी ज्यादा ऊंचे हैं।

सोर्स :-“नईदुनिया”     

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *