• June 7, 2026 9:45 am
Share More

नई दिल्ली । भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री ज़बरदस्त भी है और भविष्य के लिए तैयार भी है। भारत की ऑटो इंडस्ट्री पिछले साल में लगभग 12% की दर से आगे बढ़ी है…इतनी कई देशों की आबादी नहीं है जितनी भारत में हर साल गाड़ियां बिक रही हैं।
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का इस साल विस्तार हुआ है। पिछले साल 800 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया था और 1.5 लाख से अधिक लोगों ने दौरा किया था। इस बार भारत मंडपम के साथ-साथ द्वारका के यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में इसका आयोजन किया जा रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि कई नई गाड़ियां लॉन्च की जाएंगी.. गतिशीलता के भविष्य को लेकर भारत में सकारात्मकता है… भारत का ऑटोमोटिव उद्योग शानदार और भविष्य के लिए तैयार है।
एक्सपो 9 से अधिक समवर्ती शो, 20 से अधिक सम्मेलन और मंडपों की मेजबानी करेगा। इसके अलावा, एक्सपो में उद्योग और क्षेत्रीय स्तरों के बीच सहयोग को सक्षम करने के लिए गतिशीलता क्षेत्र में नीतियों और पहलों को प्रदर्शित करने के लिए राज्य सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
पीयूष गोयल ने कहा कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025′ के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अगले वर्ष तक यह विश्व का सर्व प्रथम सर्वश्रेष्ठ और पूरे सेक्टर के लिए दुनिया में वन स्टॉप डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा…भारत मोबिलिटी 2025 इंडिया स्टोरी को दुनिया के सामने पेश करता है, जो इन्वेस्टमेंट्स और हमारे निर्यात को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *