• June 7, 2026 8:47 am

PM Modi – पीएम मोदी आज करेंगे चितरंजन कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन, ऑनलाइन माध्यम से करेंगे शिरकत

Share More

7 जनवरी 2022 |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कोलकाता स्थित चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, प्रधानमंत्री सात जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ‘चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान’ के दूसरे परिसर का उद्घाटन करेंगे। इस परिसर का निर्माण 530 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसमें केंद्र सरकार ने 400 करोड़ रुपये दिए, जबकि शेष राशि पश्चिम बंगाल सरकार ने खर्च की है।

परिसर में अत्याधुनिक आधारभूत सुविधा मौजूद
460 बिस्तरों वाली यह परिसर अत्याधुनिक आधारभूत सुविधा से लैस है, जिसमें कैंसर निदान, उपचार और देखभाल से लेकर कई स्टेज के निर्धारण जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह परिसर न्यूक्लियर मेडिसिन (पीईटी), 128 स्लाइस सीटी स्कैनर, रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी यूनिट, एंडोस्कोपी सूट, आधुनिक ब्रेकीथेरेपी यूनिट आदि जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। परिसर एक उन्नत कैंसर अनुसंधान सुविधा के रूप में भी काम करेगा और विशेष रूप से देश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों के कैंसर रोगियों को व्यापक देखभाल की सुविधा प्रदान करेगा।

Source;-"अमर उजाला"   

   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *