• June 6, 2026 8:11 am

PM मोदी ने देशवासियों को दी भोगी व उत्तरायण की शुभकामनाएं, कहा- ‘हमारे जीवन में खुशियों की बहुतायत हो’

Share More

14 जनवरी 2023 |  देश में आज मकर संक्रांति, भोगी और उत्तरायण का त्योहार मनाया जा रहा हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को भोगी और उत्तरायण के त्योहारों की बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘भोगी की शुभकामनाएं। सभी की खुशी और कल्याण के लिए प्रार्थना।’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में उत्तरायण की भी शुभकामनाएं देशवासियों को दी और कहा कि हमारे जीवन में खुशियों की बहुतायत हो।

बता दें कि भोगी त्योहार पोंगल के चार दिनों के पहले दिन कई दक्षिणी राज्यों में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण फसल उत्सवों में से एक है। वहीं उत्तरायण भी फसल से जुड़ा त्योहार है। यह गुजरात में मनाए जाने वाले प्रमुख पतंगबाजी उत्सवों में से एक है।

भोगी त्योहार इन राज्यों का मुख्य त्योहार

भोगी त्योहार मुख्य रूप से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में भगवान इंद्र, बारिश और बादलों के देवता के सम्मान में मनाया जाता है। किसान इस दिन भगवान इंद्र की पूजा करते हैं। अच्छी बारिश और भरपूर फसल के लिए आज के दिन उनका आशीर्वाद मांगते हैं।

गृह मंत्री ने दी बधाई

प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी भोगी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अमित शाह ने कहा ‘मैं आप सभी को माघ बिहू की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। भोगली का फसल उत्सव सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए।’ अमित शाह ने पोंगल की भी बधाई दी और कहा कि यह फसल उत्सव पूरी दुनिया में फैले सभी तमिल लोगों के लिए समृद्धि और तृप्ति लाए। शाह ने उत्तरायण के अवसर पर कहा कि भगवान सूर्य नारायण आप सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि लायें।

विदेश मंत्री ने भी दी बधाई

विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी भोगी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने कहा मकर संक्रांति, माघ बिहू, पोंगल, उत्तरायण के फसल पर्व की हार्दिक बधाई। वे सभी के लिए खुशी, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आएं।”

सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *