• June 5, 2026 11:36 pm

अक्टूबर में पीएम मोदी के तूफानी दौरे, एमपी, राजस्थान समेत 4 राज्यों से होगा विपक्ष पर वार

Share More

सितम्बर 29 2023 ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जल्द ही चुनावी कार्यक्रम शुरू होने वाला है. 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले अपने दौरे में पीएम कुल 4 राज्यों का दौरा करेंगे. सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान और मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे. इसके बाद 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में पीएम मोदी का दौरा होगा. इसके अलावा 5 अक्टूबर को भी पीएम राजस्थान और एमपी में रहेंगे.

  • 2 अक्टूबर को पीएम मोदी राजस्थान और मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे. सबसे पहले 10 बजकर 45 मिनट पर पीएम राजस्थान के चित्तौरगढ़ में कई विकास योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे.
  • इसके बाद पीएम मोदी 11 बजकर 45 मिनट पर चित्तौड़गढ़ में सभा को संबोधित करेंगे.
  • एमपी के ग्वालियर में 3 बजकर 30 मिनट पर पीएम विकास योजनाओं की शुरुआत करेंगे और शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करेंगे.
  • 3 अक्टूबर को पीएम मोदी छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का दौरा करेंगे.
  • छत्तीसगढ़ दौरे में पीएम 11 बजे जगदलपुर में होंगे और 11 बजकर 45 मिनट पर उनकी रैली निकाली जाएगी.
  • छत्तीसगढ़ दौरे के बाद पीएम तेलंगाना जाएंगे, जहां 3 बजे निज़ामाबाद में विकास कार्यो की शुरुआत और शिलान्यास करेंगे
  • इसके बाद 3 बजकर 45 मिनट पर पीएम मोदी की निजामाबाद में रैली निकाली जाएगी.
  • 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री राजस्थान और एमपी का दौरा करेंगे, जहां उनका 11 बजे राजस्थान के जोधपुर में कार्यक्रम होगा और 12 बजे रैली होगी.
  • अपने एमपी के दौरे पर पीएम 3 बजकर 30 मिनट पर जबलपुर होंगे और कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

सोर्स :-“ABP न्यूज़                                            


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *