• June 9, 2026 8:13 am

भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

Share More

12जनवरी 2024
कांकेर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य शूटर विकास तालुकदार अभी फरार है. इस मामले में और भी आरोपी गिरफ्तार हो सकते हैं. एसपी दिव्यांग पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली, पार्षद विकास पाल, जितेंद्र बैरागी ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष को मारने 7 लाख में सुपारी दी थी.

नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव को हत्या का कारण बताया जा रहा है. 2014 में असीम राय पर गोली चलाने वाला युवक भी इस हत्या मामले में शामिल हैं. इस मामले को लेकर प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना के बाहर जमकर हंगामा किया और दोषियों को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी की.

क्रास वोटिंग का चला था खेल
बता दें कि 2019 नगरीय निकाय चुनाव में पखांजुर नगर पंचायत में कांग्रेस ने 6 और भाजपा ने 9 सीटें जीती थीं. लेकिन बीजेपी की मायारानी सरकार और विकास पाल ने क्रॉस वोटिंग किया, जिसके चलते अध्यक्ष की कुर्सी कांग्रेस के खाते में चले गई. इसके बाद बीजेपी ने मायारानी सरकार को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. वर्तमान में अध्यक्ष बप्पा गांगुली और उपाध्यक्ष माया रानी सरकार हैं, जिनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी थी.

सोर्स :– गीतेश चंद्राकर राज्य ब्यूरो प्रमुख


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *