• June 7, 2026 5:36 am

छत्तीसगढ़ में छेरछेरा पर्व पर गर्म हुई राजनीति, भाजपा ने दान में मांगी शराबबंदी और गरीबों का चावल

Share More

06  जनवरी 2023 |  छत्तीसगढ़ में छेरछेरा पर्व पर राजनीति गर्म हो गई है। भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार पर निशाना साधा है और दान के रूप में शराबबंदी, गरीबों का चावल और स्व सहायता समूहों की महिलाओं की कर्जमाफी करने की मांग की है। भाजपा का कहना है कि आज छेरछेरा पुन्नी है। छत्तीसगढ़ की महान दान की संस्कृति का पर्व है। इस पर्व में राज्य सरकार से केंद्र से आए प्रति व्यक्ति अतिरिक्त जो पांच किलो चावल की मांग की जा रही है।

भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा, आज छेरछेरा पुन्नी है। छेरछेरा पर्व छत्तीसगढ़ की महान दान की संस्कृति का पर्व है। इस पर्व में मैं मुख्यमंत्री जी से छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से मांग करता हूं कि भूपेश बघेल जी केंद्र से आए प्रति व्यक्ति अतिरिक्त जो 5 किलो चावल है। उसे प्रदेश की जनता को देने की घोषणा करें।

प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा, छेरछेरा पुन्नी के इस पावन अवसर पर मैं छत्तीसगढ़ की बेटी-बहन बनकर मुख्यमंत्री जी से मांग करती हूं कि आज आप शराबबंदी और महिला स्व सहायता समूह के कर्ज माफ करने की घोषणा कर दान के इस महापर्व को सफल बनाएं।

सोर्स :-“नईदुनिया”     


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *