• June 7, 2026 9:36 am

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह पहुंचेंगी भोपाल, आज शहर के कई रास्तों पर नो एंट्री 5:30 घंटे तक डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

Share More

03 मार्च 2023 | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार सुबह भोपाल आ रहीं हैं। वे यहां सांची यूनिवर्सिटी द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी और दोपहर डेढ़ बजे वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगी। इस बीच सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा में 1500 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे।

ऐसा रहेगा डायवर्सन प्लान, ये मार्ग रहेंगे बंद

  • दो पहिया, चार पहिया एवं लोक परिवहन वाहनों का सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोशनपुरा चौराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा एवं मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • रोशनपुरा से भारत टाॅकीज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पीएचक्यू तिराहा होते हुए भारत टॉकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे।
  • रोशनपुरा से भारत टाॅकीज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन मालवीय नगर तिराहा से विधायक विश्राम गृह, पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।
  • बैरागढ़, राजाभोज एयरपोर्ट और ब्यावरा की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन का सुबह 11ः40 बजे से दोपहर 12ः20 बजे तक एवं दोपहर 1 बजे से 1ः40 बजे तक रोशनपुरा चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी और गांधी नगर तिराहा तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • यह वाहन रोशनपुरा से भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, नीलबड़ तिराहे से दाएं मुड़कर, नाथू बरखेड़ा रोड, मुगालिया छाप, खजूरी बायपास तिराहा- मुबारकपुर चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे। पॉलिटेक्निक चौराहा से गांधी पार्क तिराहा तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • डायवर्सन के दौरान 10वीं-12वीं के परीक्षार्थी बिना रुकावट सेंटर आ-जा सकेंगे।
सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *