• June 10, 2026 8:43 am

प्रियंका गांधी ने जबलपुर में किया बड़ा ऐलान, एमपी की जनता को दी 5 गारंटी, जानें डिटेल्स

Share More

12 जून 2023 !  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश की जनता के लिए पांच गारंटी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने जबलपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए पांच गारंटी का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इसे प्रदेश में सरकार बनने के बाद लागू किया जाएगा।

दरअसल, प्रियंका गांधी ने आज से मध्यप्रदेश में चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। इस साल के अंत में यहां विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं। वहीं कर्नाटक में जीत से कांग्रेस भी काफी उत्साहित है। यही वजह है कि प्रियंका गांधी ने जबलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के घोषणापत्र से पहले ही 5 गांरटी का ऐलान कर दिया। बता दें कि कर्नाटक की जीत में कांग्रेस की पांच गारंटी बहुत काम आई थी।

कांग्रेस के इस चुनाव अभियान की शुरुआत मां नर्मदा की पूजा अर्चना से हुई। नर्मदा नदी के तट पर ग्वारीघाट पर पहुंच कर प्रिंयका ने पूजा-अर्चना की और नर्मदा मैया की आरती की। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, सांसद विवेक तंखा सहित तमाम अन्य नेता मौजूद रहे। इसके बाद प्रियंका ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। वहीं प्रियंका जबलपुर में रोड शो भी करनेवाली हैं।

सोर्स :-” इंडिया TV ”              


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *