• June 4, 2026 11:30 pm

प्रोड्यूसर आलोक स्वर्णकार व अभिनेता अखिलेश पांडे ने बताया की स्वर्ण फिल्म्स में गानों की रिकॉर्डिंग जोरों पर है

ByPrompt Times

Jul 9, 2020
प्रोड्यूसर आलोक स्वर्णकार व अभिनेता अखिलेश पांडे ने बताया की स्वर्ण फिल्म्स में गानों की रिकॉर्डिंग जोरों पर है
Share More

जैसा कि हम सब जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन इन प्रतिभाओं को सही मंच नहीं मिल पा रहा है इस बात को देखते हुए स्वर्ण फिल्म के निर्माता आलोक स्वर्णकार ने एक नया यूट्यूब चैनल लाने का योजना बनाई है इस चैनल में छत्तीसगढ़ के नई नई प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा अभी शुरुआती दौर पर नए म्यूजिक डायरेक्टर व सिंगर को मौका दिया जा रहा है इसके लिए आलोक स्वर्णकार व अखिलेश पांडे लगातार नई प्रतिभाओं का ऑडिशन ले रहे हैं और जो कलाकार उपयुक्त लग रहे हैं उन्हें चयनित करते जा रहे हैं जब हमने इस संदर्भ में अखिलेश से बात की तब उन्होंने बताया कि आलोक स्वर्णकार पेशे से इंजीनियर है और वह जो भी काम करते हैं उस का स्तर बहुत उच्च होता है अखिलेश ने बताया कि कोरोना के दौर में आलोक स्वर्णकार ने बहुत से कलाकारों की आर्थिक मदद भी की थी और वह कलाकारों के हित के लिए अच्छे कार्य करते रहते हैं अखिलेश ने बताया कि यह नए कलाकारों के लिए एक बहुत अच्छा अवसर होगा कि उन्हें इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा जब हमने आलोक स्वर्णकार से बात की तो उन्होंने कहा कि इस चैनल को लेकर उनकी भविष्य की बहुत सी योजनाएं हैं जो धीरे-धीरे लोगों को पता चलेंगी उनका कहना है कि कलाकारों को लगातार काम मिलता रहना चाहिए और जब तक पढ़े-लिखे निर्माता इस फील्ड में नहीं आएंगे तब तक छत्तीसगढ़ के कलाकारों का उद्धार नहीं हो सकता इसलिए वह एक उच्च स्तर का प्लेटफार्म कलाकारों को देना चाहते हैं और इस प्लेटफार्म में छोटे से छोटे गांव के भी प्रतिभावान कलाकारों को वह मौका देंगे.


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *