16 मार्च 2023 | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से आज 4 बजे चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी लेकिन अब इसे लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस फिलहार रद्द हो गई है।
गौरतलब है कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या संबंधी पंजाब पुलिस की हिरासत में चल रहे गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई के एक टी.वी. चैनल पर चले इंटरव्यू के बाद सियासी बवाल उठ गया था। इसे लेकर पंजाब के मुख्य सचिव ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने इस मामले में डी.जी.पी. पंजाब को पूरी जांच कर 2 दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। इस मामले को लेकर सी.एम. भगवंत मान ने आज डी.जी.पी. पंजाब के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी लेकिन अब बताया जा रहा है कि वह रद्द कर दी गई है। इसके कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है।
सोर्स :-” पंजाब केसरी”