• May 15, 2024 5:20 pm

पंजाब नेशनल बैंक ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, अब मिलेगा अधिकतम 5.10% ब्याज

08 मई 2022 | पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। अब आपको PNB बैंक में FD कराने पर 2.9% से 5.25% तक ब्याज मिलेगा। बैंक की नई दरें 7 मई से लागू हो

अब किस अवधि की FD पर कितना ब्याज मिल रहा

अवधिब्याज दर (% में)
7 से 45 दिन3.00
46 से 90 दिन3.25
91 से 179 दिन3.80
180 से 270 दिन4.40
271 दिन या उससे अधिक लेकिन 1 साल से कम4.40
1 साल5.10
1 साल 1 दिन से लेकर 2 साल तक5.10
2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक5.10
3 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक5.10

ICICI और HDFC सहित कई बैंक कर चुके है बदलाव

इससे ICICI, HDFC और इंडियन ओवरसीज बैंक ने हाल ही में FD पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया है। ICICI बैंक FD पर आम नागरिकों को अब अधिकतम 5.45% वहीं HDFC 5.60% ब्याज दे रहा है।

यहां देखें कौन-सा बैंक FD पर कितना ब्याज दे रहा है

1 साल की FD पर ब्याज

बैंकब्याज दर (% में)
PNB5.10
ICICI5.00
SBI5.20
HDFC5.10
इंडियन ओवरसीज5.20
पोस्ट ऑफिस5.50

2 साल की FD पर ब्याज

बैंकब्याज दर (% में)
PNB5.10
ICICI5.00
SBI5.20
HDFC5.10
इंडियन ओवरसीज5.20
पोस्ट ऑफिस5.50

3 साल की FD पर ब्याज

बैंकब्याज दर (% में)
PNB5.10
ICICI5.20
SBI5.30
HDFC5.30
इंडियन ओवरसीज5.45
पोस्ट ऑफिस5.50

5 साल की FD पर ब्याज

बैंकब्याज दर (% में)
PNB5.10
SBI5.40
HDFC5.45
इंडियन ओवरसीज5.45
ICICI5.45
पोस्ट ऑफिस6.70

FD से मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स
अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *