• June 7, 2026 5:49 pm

पुतिन ने कहा- दुश्मन को समझना होगा कोई भी युद्ध हो खत्म तो होता ही है

Share More

23  दिसंबर 2022 |  यूक्रेन के साथ जंग का एक साल पूरा होने से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को ऐलान किया है कि वो जल्द युद्ध को खत्म करना चाहते हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के अमेरिकी दौरे के बाद पुतिन ने मीडिया से बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस संघर्ष को खत्म करना हमारा मुख्य मकसद है। हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

पुतिन ने कहा कि चाहे किसी तरह से हो लेकिन, सभी संघर्ष खत्म होते हैं। हमारा दुश्मन जितना जल्दी इस बात को समझ पाएगा उतना बेहतर होगा। पुतिन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर यूक्रेन के स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन को युद्ध कहा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वो रूस को कमजोर करने के लिए यूक्रेन का इस्तेमाल कर रहा है।

पैट्रियट मिसाइल सिस्टम पर भी बोले पुतिन
अमेरिका ने हाल ही में एक ऐलान किया है कि वो यूक्रेन को 15 हजार करोड़ रुपए की मदद देगा। इसमें अमेरिका की तरफ से पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी यूक्रेन को दिया जाएगा। इस पर भी पुतिन ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इससे युद्ध पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। रूस इससे निपटने का कोई न कोई रास्ता जरूर ढूंढ निकालेगा। जो भी यूक्रेन को इस तरह की मदद पहुंचा रहे हैं वो इस संघर्ष को और बढ़ा रहे हैं।

अमेरिका ने किया पलटवार
व्हाइट हाइस के प्रवक्ता जोन किर्बी ने कहा कि पुतिन ने कोई ऐसा संकेत नहीं दिया जिससे लगे की वो किसी तरह के समझौते के लिए तैयार हैं। किर्बी ने कहा, पुतिन जो यूक्रेन में कर रहे हैं वो उनके जंग खत्म करने के दावों के ठीक उलट हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन उसके लिए रूस को सीरियस दिखना होगा।

अमेरिका के दौरे पर जेलेंस्की को मिला ‘हीरो वेल्कम’
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की रूस से युद्ध शुरू होने के बाद पहली विदेश यात्रा पर अमेरिका पहुंचे। जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति से मिले। व्हाइट हाउस में जेलेंस्की का किसी हीरो की तरह स्वागत किया गया। बीच बाइडेन प्रशासन ने घोषणा की कि वह यूक्रेन को 1.85 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता प्रदान करेगा।

पुतिन के लिए कोई मैसेज नहीं- जेलेंस्की​​​​​​​
कॉन्फ्रेंस के दौरान जेलेंस्की ने कहा कि उनके पास रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेजने के लिए कोई संदेश नहीं है। जेलेंस्क बोले, “हमारा जीवन नष्ट करने के बाद मैं उन्हें किस तरह का संदेश भेज सकता हूं? वह हमें बर्बाद कर रहे हैं। रूस को लोगों, यूरोप और आजाद दुनिया के खिलाफ जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।”

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *