• June 9, 2026 6:08 am

‘राहुल गांधी को अध्यक्ष पद के लिए एक बार और विचार करना चाहिए’- बघेल के साथ गहलोत ने भी पारित किया प्रस्ताव

Share More

19  सितंबर 2022 | राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की बात दोबारा से सुर्खियों में है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में राहुल गांधी के समर्थन में प्रस्ताव पारित किए गए हैं। दोनों जगहों की सरकार का कहना है कि राहुल को पार्टी प्रमुख का पद संभालना चाहिए।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा है कि राहुल गांधी को पार्टी पद के प्रमुख पद के लिए एक बार और विचार करना चाहिए। छत्तीसगढ़ और राजस्थान सरकार ने प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को पार्टी प्रमुख का पद संभालने को कहा है।

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा है कि अभी यह मांग छत्तीसगढ़ और राजस्थान से की गई है। अगर देश के अन्य राज्यों से भी यह मांग उठती है तो राहुल गांधी को इस विषय में विचार करना चाहिए।

हाल ही में राहुल गांधी ने कहा था कि मैं कांग्रेस का अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, यह तब स्पष्ट हो जाएगा जब अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। लेकिन, मैंने स्पष्ट रूप से तय कर लिया है कि मैं क्या करूंगा और मेरे मन में कोई भ्रम नहीं है।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने यह तय किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन 30 सितंबर, 2022 है। वोटों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी।

Source:-“हिंदुस्तान”  

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *