• June 7, 2026 12:18 pm

रायपुर पुलिस द्वारा चौबे कॉलोनी में संचालित शाइन आर्केड स्पा में दी गई दबिश

Share More

अवैध व्यापार संलिप्त स्पा संचालिका सहित 7 युवतियां और 2 युवक मौके से गिरफ्तार

अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मारा छापा

थाना सरस्वती नगर में पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज

रायपुर पुलिस द्वारा थाना सरस्वती नगर क्षेत्र के चौबे कॉलोनी में संचालित शाइन आर्केड स्पा में अवैध व्यापार की लगातार मिल रही शिकायत के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आज रायपुर पुलिस की टीम के द्वारा उक्त स्पा सेंटर में छापा मारा गया जहां मौके से अवैधानिक व्यापार में संलिप्त स्पा सेंटर की संचालिका सहित 7 युवतियों एवं 2 युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सरस्वती नगर में पीटा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपीगण

  1. स्पा संचालिका समेत 7 युवतियां
    (संचालिका समेत 3 लडकिया छत्तीसगढ़ से हैं तथा 1 बिहार , 1 प बंगाल, 2 ओडिसा से हैं।)
  2. दो युवक
    तुषार अग्रवाल पिता विजेंद्र अग्रवाल उम्र 24 वर्ष कोटा रायपुर

विवेक अग्रवाल पिता अनिल अग्रवाल उम्र 29 वर्ष महेश कॉलोनी गुढ़ियारी रायपुर

सोर्स रायपुर पुलिस 7पीएम


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *