• June 6, 2026 12:51 pm

Rajasthan News: एडिटेड फोटो वायरल होने से परेशान कक्षा 9 की छात्रा ने किया सुसाइड

Share More

 राजस्थान के बीकानेर (Bikaner) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. जहां बीछवाल थाना इलाके में एक युवक से परेशान होकर कक्षा 9 की छात्रा ने सुसाइड कर लिया. परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक ने उनकी बेटी का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे वह तनाव में आ गई. युवक उसे लम्बे समय से परेशान कर रहा था.

मृतका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पेमासर निवासी राहुल पुत्र नत्थूराम मेघवाल एवं उसके परिजन के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र 14 साल थी. परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी युवक उसे जबरन अपने पास बुलाने के लिए धमकाता था. फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

source lalluram news

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *