• May 31, 2026 3:07 pm

राज्यसभा चुनाव 18 जून को, निर्वाचन आयोग ने जारी किया कार्यक्रम

Share More

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आगामी 18 जून को इन सीटों पर मतदान कराया जाएगा और इसी दिन वोटों की गिनती भी होगी। इस चुनाव के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन 1 जून को जारी किया जाएगा, जिसके बाद नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रियाएं शुरू होंगी।

10 राज्यों की सीटों पर होगा चुनाव
चुनाव आयोग के अनुसार, यह चुनाव उन 10 राज्यों की सीटों पर हो रहा है जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। इसके तहत आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों पर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर, झारखंड में दो सीटों पर और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश व मिजोरम में एक-एक सीट पर मतदान होना है।

9 बजे से शाम 4 बजे तक डाले जाएंगे वोट
राज्यसभा के इस चुनाव में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र और तमिलनाडु में खाली हुई एक-एक सीट पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे, जो उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और एआईएडीएमके नेता सी. वे. षणमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत 24 प्रमुख नेता का कार्यकाल समाप्त
इस बार का राज्यसभा सदन से कई बड़े दिग्गजों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन और रवनीत सिंह बिट्टू समेत 24 प्रमुख नेता शामिल हैं। 1 जून से शुरू होने वाली इस चुनावी प्रक्रिया में 9 जून को नामांकन की जांच की जाएगी और 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे, जिसके बाद 18 जून को होने वाले मतदान से राज्यों की सियासत का नया समीकरण तय होगा।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *