• July 3, 2024 12:38 am

Ranchi Vaccination on Chhath Ghat- छठ घाटों पर भी है व्यवस्था, आधार कार्ड दिखाइए और आनस्पॉट लगवाइए वैक्सीन

10  नवम्बर 2021 | अब छठ को देखते हुए रांची के चिह्नित घाटों में बुधवार को वैक्सीन दी जाएगी। डीसी के आदेश के बाद 10 और 11 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कैंप में आनस्पॉट टीकाकरण की व्यवस्था होगी। दोनों तरह की डोज लोगों दी जाएगी। आधार कार्ड ले दिखाकर लोग टीका ले सकेंगे। इसके अलावा डीसी ने सभी प्रखंडों के बीडीओ को भी टीकाकरण के लिए विशेष टीम गठित कर लोगों को वैक्सीनेशन कराने का निर्देश जारी किया था। डीसी ने बेड़ो, तमाड़, कांके समेत अन्य प्रखंडों में माइक्रोप्लानिंग कर वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए थे, इन इलाकों में भी घाटों को चिह्नित कर लिया गया है जहां टीकाकरण किया जाएगा। मालूम हो कि जिला वार आबादी के अनुपात में टीकाकरण में रांची पूर्वी सिंहभूम और रामगढ़ के बाद तीसरे स्थान पर है।

रांची में अब तक 15.32 लाख लोगों को लगा है पहला डोज 

रांची जिला में मंगलवार 15 लाख 32 हजार लोगों को पहला डोज लगा है। वहीं 6 लाख 82 हजार लोगों ने दोनों डोज ले लिया है। रांची जिला में 18 से अधिक उम्र के 21,30,936 लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रति दिन करीब 20 हजार लोगों को टीका लगाया जा रहा है। वहीं रांची जिला की कुल आबादी 33,98,622 होने का आकलन किया गया है। रांची जिला में वैक्सीनेशन के लिए योग्य आबादी की तुलना में 71.5 फीसदी लोगों ने पहला डोज ले लिया है।

इन घाटों पर लगेगा टीका :

कांके डैम

धुर्वा डैम

चडरी तालाब

बड़ा तालाब

स्वर्णरेखा नदी छठ घाट नामकुम

हटनिया तालाब

बटन तालाब

विधानसभा तालाब

Source :-“जागरण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *