• May 3, 2024 7:34 am

काबुली चना, उड़द के रेट भी घटे; मंडी भाव कहां क्या रहा, जानिए यहां

ByADMIN

May 10, 2022 ##Kabuli, ##price, #3Rates

10 अप्रैल2022 | भोपाल की करोंद अनाज मंडी में सोमवार को गेहूं की आवक कम रही। मंडी खुली तो आवक 6 हजार क्विंटल ही रही, जबकि 2 दिन पहले तक 12 हजार क्विंटल गेहूं की आवक थी। अच्छी क्वालिटी का गेहूं 2400 रुपए क्विंटल तक बिका। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी भाव इसी तरह रहेंगे। मंडी में अन्नपूर्णा क्वालिटी का गेहूं 2175 से 2400 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। मिल और मालवा राज क्वालिटी के गेहूं के रेट समर्थन मूल्य से ज्यादा हैं। व्यापारियों के अनुसार, पिछले कई दिनों से गेहूं के भाव में बढ़ोतरी हुई है। इससे किसानों का तो फायदा हुआ है, लेकिन आम लोगों को महंगा गेहूं खरीदना पड़ रहा है।

व्यापारी संजीव जैन ने बताया, वर्तमान में गेहूं के रेट बढ़े हुए हैं। अभी एक्सपोर्टरों ने भी रेट बढ़ा दिए हैं। बढ़ते रेट का सीधा असर मंडी में देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में रेट में बदलाव होने की संभावना कम है। करोंद मंडी में चने की आवक कम रही। सोमवार को 400 क्विंटल चना बिकने आया। भाव 4600 से 4700 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। करोंद मंडी में शनिवार को शरबती गेहूं के भाव 3100 से 3560 थे जो कि सोमवार को मंडी खुलने पर गिरावट के साथ 3000-3300 रुपए क्विंटल रहे। शरबती गेहूं के रेट में 260 रुपए की कमी देखी गई।

भोपाल में ये रहे भाव

अनाजआज की आवक (रु. प्रति क्विंटल)
मिल वैरायटी गेहूं2075-2125
अन्नपूर्णा वैरायटी गेहूं2175-2400
लोकवन वैरायटी गेहूं2150-2300
मालवा राज वैरायटी गेहूं2050-2100
शरबती वैरायटी गेहूं3000-3300
चना (देसी/कांटा)4600-4700

इंदौर मंडी भाव

अनाजआज की आवक (रु. प्रति क्विंटल)
प्याज900
गेहूं2100
लहसुन1766
आलू1305
चना4575
डॉलर चना8535
सोयाबीन7100
सरसों5965
मिर्च11810
मूंग6630

जबलपुर मंडी भाव

जबलपुर कृषि उपज मंडी में किसानों को गेहूं के 22 रुपए किलो तक अधिकतम दाम मिल रहे हैं। वहीं मंडी में सरसों के भाव 500 रुपए क्विंटल तक टूटे। इस वजह से 53 रुपए किलो सरसों थोक में बिका। रविवार मंडी बंद होने के कारण सोमवार मंडी में अनाज की आवक बढ़ी। पिछले दिन के मुकाबले साढ़े 5 हजार क्विंटल अनाज अधिक पहुंचा। मंडी में अनाज की आवक 13,931 क्विंटल, सब्जी की 760 क्विंटल व फल की 510 क्विंटल रही। आलू 400 क्विंटल आया। जिसका न्यूनतम दाम 1,000 रुपए क्विंटल, अधिकतम दाम 1,400 रुपए क्विंटल, आलू का मॉडल भाव 1,200 रुपए क्विंटल तक रहा। फुटकर बाजारों में आलू के दाम 25 से 30 रुपए किलो तक बिका। प्याज का न्यूनतम दाम 8,00 रुपए क्विंटल, अधिकतम दाम 1,200 रुपए क्विंटल व मॉडल भाव 1000 रुपए तक रहा। मंडी में 70 क्विंटल टमाटर पहुंचा। जिसका न्यूनतम दाम 1,100 अधिकतम दाम 1,500 रुपए रहा। खीरा का न्यूनतम दाम 850 रुपए तक रहा। केले का न्यूनतम भाव 1,500 रुपए क्विंटल, संतरा 3,000 रुपए क्विंटल, तरबूज 1,000 रुपए क्विंटल, अंगूर 2,700 रुपए क्विंटल तक मंडी में बिका।

जिंसकीमत (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं2009 से 2215
मक्का1900
तुवर5000 से 6140
चना4010 से 4480
उड़द4205 से 6300
मटर3400 से 4200
मूंग4400 से 7195
सरसों5305 से 7405
आलू1000 से 1400
प्याज800 से 1200
टमाटर1100 से 1500
खीरा850
केला1500
संतरा3000
तरबूज1000 से 1200
अंगूर2700

सागर मंडी भाव

जिंसभाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं2000-2750
चना4170-4655
मसूर5600-6600
अलसी6520-7150
सोयाबीन पीला5280-7125
राहर3500-5500
उड़द3100-4400

​​नर्मदापुरम: इटारसी मंडी भाव
नर्मदापुरम जिले की इटारसी मंडी में सोमवार को 14 हजार क्विंटल अनाज की आवक हुई। गेहूं 1971 से 2100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका। पिपरिया मंडी में सोमवार को गेहूं के भाव में 27 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त हुई। गेहूं 2102 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका।

जिंसभाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं1971-2100
चना4090-4481
तुअर5425-5591
सरसों5750-6155
मूंग5400-6200

पिपरिया मंडी भाव

जिंसभाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं1975-2102
चना3200-4661
तुअर4050-6416
मसूर5701-6155
सरसों6200-6200
मूंग3900-6371

गुना मंडी भाव
सोमवार को मंडी में 15 हजार क्विंटल गेंहू की खरीदी हुई। सभी फसलों के दाम बढ़े। धनिया के दाम 125 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ गए। चने के दाम 195 रुपए प्रति क्विंटल बढ़े। सरसों के भाव 20 रुपए ज्यादा मिले। गेहूं का न्यूनतम दाम बढ़कर 2010 रुपए तक पहुंच गया। सोमवार को गेहूं का न्यूनतम भाव 2010 रुपए रहा। शनिवार के मुकाबले न्यूनतम भाव 10 रुपए कम रहा। अधिकतम मूल्य 3660 रुपए रहा। मॉडल भाव 2485 रुपए पर ही रहा। धनिया का न्यूनतम भाव 7800 रुपए मिला। अधिकतम दाम 13350 और मॉडल भाव 10775 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। चने का भाव 4905 रुपए तक पहुंच गया। चने के दाम में 195 रुपए की बढ़ोतरी हुई। सरसों का न्यूनतम भाव 6000 रुपए मिला। अधिकतम दाम 6690 रुपए और मॉडल भाव 6475 रुपए रहा।

जिंसभाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं2010-3660
धनिया7800-13350
चना4225-5580
सरसों6000-6690
मसूर6005-6365
सोयाबीन5700-6915
मूंग6250-6575

रीवा मंडी भाव
रीवा जिले की सहकारी व निजी समितियों में समर्थन मूल्य पर खरीदी के साथ-साथ करहिया कृषि उपज मंडी में रबी फसल पहुंच रही है। गेहूं के अलावा जवा, चना, मसूर, राई और अलसी लेकर किसान मंडी पहुंच रहे हैं। काफी संख्या में किसान उपार्जन केन्द्रों की जगह मंडी भी रोजाना आते हैं। कई फसलों की जींस में समर्थन मूल्य से ज्यादा रेट मिल रहा है। यहां जवा 2199, गेहूं 2226, चना 4612, मसूर 6123, अलसी 6200 व राई 6181 रुपए क्विंटल बिकी है। व्यापारियों की मानें तो 6 सप्ताह से छोटे किसान नई फसलों को लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। जबकि बड़े किसान गांव के ही उपार्जन केंद्रों में बेच देते हैं। जिन किसानों को तत्काल पैसे ही आवश्यकता है, वही मंडी का रुख करते हैं।

जिंसभाव (रु. प्रति क्विंटल)
जवा2199
गेहूं2226
चना4612
मसूर6123
अलसी6200
राई6181

रतलाम मंडी भाव

रतलाम कृषि उपज मंडी में सोमवार को गेहूं की बम्पर आवक रही। रतलाम में शरबती गेहूं और लोकवन किस्म के गेहूं के दामों में हल्की गिरावट रही। शरबती गेहूं और लोकवन किस्म के गेहूं के अधिकतम दाम 3500 और 2801रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।

जिंसभाव (रु. प्रति क्विंटल)
शरबती गेहूं2340 -3500
गेहूं लोकवन2190 -2801
गेहूं 147- मिल क्वालिटी1980-2215
चना विशाल4051-4441
चना इटालियन3750-4410
चना डालर5300-8621
मेथी3901-4700
सोयाबीन4200 -7602

भिंड मंडी भाव

जिंसभाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेंहू2090 से 2150
सरसों6560 से 6875

उज्जैन मंडी भाव

कृषि उपज मंडी में सोमवार को गेहूं की आवक कम होने से लोकवन और पूर्णा के भाव में 100 रुपए की तेजी रही। इटालियन चने के भाव में भी 180 रुपए की तेज देखी गई। मंडी में आज बिकने आए काबुली चना, मक्का, उड़द के भाव में भी 300 से 400 रुपए की कमी देखी गई।

जिंसभाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं लोकवन2026- 2519
गेहूं शरबती3001-3001
गेहूं पूर्णा2167-2499
चना इटालियन4186- 4500
चना काबली2800- 8600
मक्का1553- 1553
उड़द5200- 5200
सोयाबीन सफेद2412-8025
बटला3171- 4221

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *