Realme 10 Pro स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Realme UI 4.0 के साथ आता है। स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
रियलमी 10 प्रो के 6 जीबी रैम व 128GB स्टोरेज वेरियंट को 18,999 रुपये में बेचा जा रहा है। जबकि 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये है। रियलमी ने अभी तक Realme 10 Pro 5G Coca-Cola Edition की भारत में कीमत को लेकर जानकारी नहीं दी है और 10 जनवरी को कंपनी दाम का ऐलान कर सकती है।
