• June 8, 2026 5:26 pm

प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री का नहीं दे रहे रिकार्ड, होगी कार्रवाई

Share More

28  मार्च 2023 |  औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में संचालित होने वाले मेडिकल स्टोर और मेडिकल एंजेसी को पहले से साफ किया है कि बिकने वाली प्रतिबंधित दवाओं को हिसाब दे। लेकिन ज्यादातर मेडिकल स्टोर इसका रिकार्ड देने से बच रहे है।

जबकि यह बात सामने आई है कि ज्यादा कमाने के लालच में इसे बेचा जा रहा है। वही इन मामलों को सीएमएचओ डा. अनिल श्रीवास्तव ने गंभीरता से लिया है। ड्रग विभाग को निर्देशित किया है कि हिसाब नहीं देने वाले मेडिकल स्टोर व एंजेसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सीएमएचओ डा. अनिल श्रीवास्तव ने साफ निर्देश दिया है कि कुछ दवाएं प्रतिबंधित होने के बाद भी मेडिकल स्टोर के माध्यम से धड़ल्ले से बिक रही है। खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाले मेडिकल स्टोर में इस तरह की दवाओं को बेचा जा रहा है। आसानी से उपलब्ध होने की वजह से लोग इसका उपयोग नशा के लिए कर रहे हैं।

सोर्स :-“नईदुनिया”     


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *