09 अगस्त 2022 | उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) में 179 पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए यह काफी अच्छा मौका है। यह भर्ती तकनीशियन ग्रेड-2 के रिक्त पदों के लिए है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाकर जल्द से जल्द जमा कर सकते हैं।
