17 मार्च 2023 | छत्तीसगढ़ शासन की घोषणा और बजट में बेरोजगारी भत्ते का प्रविधान करने के साथ ही रोजगार कार्यालय में पंजीयन की संख्या बढ़ गई है। प्रति माह ढाई हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता सुनते ही बेरोजगारों के पंजीयन में एकाएक तेजी देखने को मिल रही है। रोजगार कार्यालय के आंकड़े बताते हैं जहां जनवरी महीने में महज 785 लोगों ने पंजीयन करवाया था, वहीं यह आंकड़ा अब तीन गुना से भी अधिक बढ़ गया है।
फरवरी में यह आंकड़ा जनवरी की तुलना में बढ़कर 1,400 को पार करते हुए दोगुना हुआ, जबकि मार्च माह में अब तक 1,700 से ज्यादा लोगों ने पंजीयन करवा लिया है। हालांकि इसके लिए रखी गई शर्तों के अनुसार दो वर्ष पूर्व का पंजीयन अनिवार्य है। ऐसे में इस वर्ष मार्च तक पंजीयन करवाने वाले युवाओं को दो वर्ष बाद इसका लाभ मिल सकेगा। यानी कि ऐसे अभ्यर्थी अप्रैल 2025 से आवेदन के लिए पात्र होंगे।माहवार पंजीयन के आंकड़ेमाह-नया पंजीयन-पुन: पंजीयननवंबर-906-115दिसंबर-1088-146जनवरी-785-91-फरवरी-1464-72-मार्च (16 मार्च तक)-1700 से ज्यादा-निरंक31 मार्च तक करवाएं पंजीयन, तभी दो साल बाद मिलेगा लाभशासन द्वारा बेरोजगारी भत्ते के लिए तय की गई शर्तों के अनुसार युवाओं का बारहवीं या फिर उच्च शिक्षा का पंजीयन दो वर्ष पुराना होना चाहिए। यानी कि जिन लोगों ने 31 मार्च 2021 की स्थिति में पंजीयन करवाया होगा, उन्हें ही इस वर्ष अप्रैल से बेरोजगारी भत्ते का लाभ मिल पाएगा। जबकि अब जो पंजीयन करवाने आ रहे हैं, वे 31 मार्च तक पंजीयन करवा लें, तभी वे 2025 में इसका लाभ लेने के पात्र होंगे।
जिले में 78 हजार से ज्यादा पंजीयन, सिर्फ 20 हजार ही पात्रजिला रोजगार कार्यालय के आंकड़े बताते हैं कि जिले में अब तक 77 हजार 671 युवा रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हैं। वहीं, जिनका पंजीयन हुआ हैं उनमें से महज 20 हजार आवेदक ही इसके लिए पात्र दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि ज्यादातर लोगों का पंजीयन दो वर्ष पुराना नहीं है, इसलिए योजना का लाभ आधे से भी कम युवाओं को मिलता दिखाई दे रहा है।
सोर्स :-“नईदुनिया”
