• June 8, 2026 9:26 am

रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे टूटकर 82.10 प्रति डॉलर पर

Share More

22 जून 2023 ! अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा स्थानीय शेयर बाजारों से विदेशी कोषों की निकासी के बीच को शुरुआती कारोबार में रुपया एक पैसे टूटकर 82.10 प्रति डॉलर पर आ गया. फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.13 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद 82.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. बाद में यह एक पैसे के नुकसान से 82.10 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था.

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.57 पर था. ब्रेंट कच्चा तेल 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.10 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था.

सोर्स : NDTV इंडिया” 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *