27 जून 2023 ! गाड़ियों पर बम बरसाने का आरोप लगाया. यूक्रेन के बताया कि दक्षिणी जापोरिझझिया क्षेत्र में हुए इस हमले में कम से कम 23 नागरिक मारे गए हैं. जापोरिझझिया के क्षेत्रीय गर्वर ओलेक्ज़ेंडर स्टारुख ने कहा कि इस हमले में 28 लोग घायल भी हुए हैं. “सभी नागरिक थे और स्थानीय लोग थे.” रूस के कब्जे वाले एक रूसी संसद समर्थक अधिकारी ने इस मामले में यूक्रेन पर आरोप लगाया और इस बात से मना किया कि रूसी सेना इन हमलों के पीछे थी. व्लादिमिर रोगोव ने सोशल मीडिया पर यूक्रेनी सेना को दोषी ठहराते हुए इसे एक “आतंकी काम” बताया और कहा, ” यह कीव की सरकार यह दिखाना चाहती है कि यह गोले रूसी सेना ने बरसाए. यह घृणित उकसाने वाली कार्रवाई है.”
जापोरिझझिया के गवर्नर ने कहा कि रूसी सेनाओं ने इस क्षेत्र से निकलने की कोशिश कर रहे नागरिकों की गाड़ियों पर रॉकेट दागे.
उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, ” लोग इस अस्थाई तौर पर कब्जाए गए क्षेत्र से निकलने के लिए लाइन लगा कर खड़े थे, और अपने रिश्तेदारों और मदद के इंतजार में खड़े थे.”
गवर्नर स्टारुख ने एक फोटो भी पोस्ट की है जिसमें गाड़ियों की दो कतारें खड़ी हुई हैं और उनके बगल में कई लोग मृत पड़े हुए हैं.
यह घटना ऐसे समय हुई है जब रूसी संसद ने यह दावा किया था कि आज रूस यूक्रेन के 4 हिस्सों को तोड़ तक रूस में मिलाने की घोषणा करेगा.
सोर्स : NDTV इंडिया”
