24 नवंबर 2022 | रूसी सेना एक बार फिर से यूक्रेन के खिलाफ हमलावर हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इस हमले में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए। कीव प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस बार कई महत्वपूर्ण इमारतों को निशाना बनाया है।
कीव और ल्वीव के कई इलाकों में बिजली गुल
कीव पर हुए हमले के बाद पश्चिमी यूक्रेन में ल्वीव (Lviv) शहर के मेयर ने बताया कि ल्वीव में पूरी तरह से बिजली गुल हो गई है। लोगों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने भी कहा कि राजधानी की बुनियादी सुविधाओं में से एक को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने लोगों से शेल्टर होम में रहने की भी अपील की।
सोर्स :-“अमर उजाला ”
