18जनवरी 2024
ग्रेटर नोएडा: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भी राम के रंग में रंग गई हैं। अयोध्या में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीमा हैदर ने रबूपुरा स्थित घर पर बुधवार को हनुमान चालीसा का पाठ कराया और हनुमान चालीसा किताब का वितरण किया। सीमा ने राम गीत भी गाया। भगवा रंग की साड़ी पहनी सीमा ने कहा कि वह सनातन धर्म में आकर बेहद खुश है और भगवान राम को बहुत मानती हैं। अयोध्या जाने की उम्मीद जताते हुए उन्होंने कहा कि वह भी वहां जाना चाहती हैं। उम्मीद है कि भगवान राम उसे और उसके बच्चों को जल्द ही अयोध्या बुलाएंगे। सीमा हैदर ने जय श्री राम और भारत मां की जय के नारे लगाए। इस मौके पर सचिन मीणा, उनके वकील एपी सिंह सहित परिवार के सभी लोग भी मौजूद रहे।
भगवा रंग की साड़ी, सिर पर राम टोपी…सचिन संग हनुमान चालीसा का पाठ करती नजर आईं सीमा हैदर
