• June 9, 2026 4:46 am

बोले- मार्च तक रामजन्मभूमि पथ, भक्ति पथ अक्टूबर और रामपथ दिसंबर तक पूरा करें

Share More

25 अगस्त 2022 | सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि कॉरिडोर की समीक्षा की। कालीदास मार्ग पर अपने आवास में हुई बैठक में कहा,”श्री राम जन्मभूमि पथ को मार्च 2023 तक पूरा किया जाना है। ये पथ सहादतगंज-नया घाट मार्ग से सुग्रीव किला होते हुए श्री राम जन्मभूमि मंदिर तक जा रहा है। अयोध्या मुख्य मार्ग से श्री हनुमान गढ़ी होते हुए श्री राम जन्मभूमि तक जाने वाले ‘भक्ति पथ’ को अक्टूबर, 2023 तक हर हाल में पूरा कर लें। अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।”

जन्मभूमि पथ का 700 मीटर सड़क मार्च 2023 तक पूरी होगी

सीएम ने कहा,”सहादतगंज से नया घाट जाने वाले ‘राम पथ’ के कार्यों को दिसम्बर, 2023 तक जरूर पूरा कर लिया जाए। अयोध्या में बिजली के तार अंडरग्राउंड होने हैं। 9 अरब रूपए का बजट स्वीकृत किया गया था। इसमें श्रीरामजन्मभूमि कॉरीडोर के लिए 107 करोड़ रूपए जारी किए जा चुके हैं।

‘श्री राम जन्मभूमि पथ’ के 700 मीटर तक सड़क को मार्च, 2023 पूरा किया जाना है। इसका निरीक्षण बुधवार को ही डीएम नीतिश कुमार ने किया। ये मुख्य मार्ग से श्रद्धालुओं को श्रीरामलला की चौखट तक पहुंचाने का सबसे आसान रास्ता होगा।

दीपोत्सव पर राम की पैड़ी पर 14.50 लाख दीप जलाए जाएंगे

इस बार दीपोत्सव में अयोध्या में 14.50 लाख दीप जलाकर 5वीं बार विश्व रिकार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस उत्सव के दिन सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी। दीपोत्सव के बाद रात 2 बजे तक मुख्य मार्ग पर लोगों का दबाव ज्यादा होता है।

Source:-“दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *