अक्टूबर 7 2023 ! जम्मू कश्मीर में केंद्र सरकार द्वारा हालातों पे काबू पाए जाने के बाद अब यह प्रयास किया जा रहा हैं कि जम्मू कश्मीर को फिर खोई हुई संस्कृति से मिलाया जाए. केंद्र सरकार यहां लुप्त हुई सांस्कृतिक प्रतिष्ठानों समेत ऐसे पीठ को फिर से बहाल करने की कोशिश में हैं जिनका कि जम्मू कश्मीर के इतिहास में एक एहम रोल रहा हैं. ऐसी ही एक कड़ी में आज श्रीनगर में दक्षिण भारत में प्रसिद्ध रहे गुरु रामानुजआराचार्य की श्रीनगर पीठ का उद्घाटन किया गया. साथ ही इस पीठ के तहत संचालित एक डिजिटल लाइब्रेरी भी इस में शामिल थी जोकि यहां गुरु रामानुजआराचार्य के सीख देगी.
इस अवसर पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिंहा ने इस मठ का उद्घाटन किया और दक्षिण भारत, कर्नाटक से आए गुरु के भक्तों ने भी इस समारोह में भाग लिया. भाग ले रही एक कश्मीरी पंडित महिला ने कहा कि गुरु रामानुजआचार्य का कश्मीर के साथ पुराना संबंध रहा हैं और अब यहां उनका मठ खुलना एक अच्छा कदम हैं.
मनोज सिंहा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास और आध्यात्मिक विरासत के अनेक प्रयास पिछले कुछ सालों से हो रहे हैं. यह एक महत्वपूर्ण कड़ी आज उस में जुड़ी हैं. पिछले वर्ष जुलाई में गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में स्वामी रामानुजआचार्य जी की शांति प्रतिमा का अनावरण किया था और आज डिजिटल लाइब्रेरी एवं मठ की कश्मीर शाखा खुल रही है.
सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष “
