17 नवंबर 2022 | भारत (India) और सऊदी अरब (Saudi Arabia) के बीच मजूबत होते संबंधों में गुरुवार(17 नवंबर, 2022) को एक नई कड़ी और जुड गई। सऊदी अरब ने निर्णय लिया है कि अब भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब का वीजा पाने के लिए पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
इसकी जानकारी दिल्ली में स्थित सऊदी दूतावास ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए दी। ट्वीट में लिखा गया, ‘ सऊदी अरब (Saudi Arabia) और भारत (India) के बीच मजबूत संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को देखते हुए किंगडम ने भारतीय नागरिकों को पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) जमा करने से छूट देने का फैसला किया है।
सऊदी अरब दूतावास की तरफ से जारी किए गए लेटर में कहा गया कि भारतीय नागरिकों को वीजी प्राप्त करने के लिए अब पुलिस पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जमा करने की आवश्यता नहीं होगी। दूतावास ने कहा कि यह फैसला दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने के प्रयासों के तहत लिया गया है।
