• June 8, 2026 10:42 pm

सऊदी अरब का विंटर वंडरलैंड-54 लाख वर्ग मीटर में फैले हैं मनोरंजन जोन, दुनिया का पहला मोबाइल स्काईलूप

Share More

11 नवम्बर 2021 | सऊदी अरब की राजधानी रियाद में विंटर वंडरलैंड खुल गया है। यहां आ रहे हर उम्र के आगंतुक के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों की नई अवधारणा पेश की जा रही है। 54 लाख वर्ग मीटर में फैले उन 14 मनोरंजन क्षेत्रों(मेले) में से यह पांचवां जोन है। सभी में अगले साल मार्च तक आयोजन होते रहेंगे। इस दौरान 7,500 आश्चर्यजनक कार्यक्रम और मनोरंजक गतिविधियां होंगी।

इसमें 500 ई-गेम्स मिलेंगे, 9 अंतरराष्ट्रीय स्टूडियो में कार्यक्रम होंगे। 40 प्रतिशत से अधिक की क्षमता वाला दुनिया का पहला और सबसे बड़ा मोबाइल स्काईलूप, 3 किमी वॉकवे भी होगा। आगंतुकों को जोन तक पहुंचने के लिए इंतजार न करना पड़े, इसके लिए हर 10 मिनट राजधानी के सभी मुख्य स्थानों से बसें चल रहीं हैं। यह बसें तय वक्त से भी पहले वंडरलैंड के गेट्स पर छोड़ देती हैं।

एक साथ 50 से ज्यादा टिकट बूथ भी हैं। स्नो फॉरेस्ट एरिया बहुत लोकप्रिय है। इसमें असाधारण खेलों का लुत्फ उठाने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। डर का रोमांचक अनुभव देने के लिए हॉरर जोन भी है। इसमें हॉरर फिल्मों के थिएटर तक पहुंचने से पहले डरावने घरों से गुजरना होता है। वंडरलैंड में ई गेम्स के अलावा थिएटर और सर्कस भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शुरुआत के पहले ही दिन वंडरलैंड में 60 लोग पहुंचे।

Source :- “दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *