• June 6, 2026 1:43 am

आषाढ़ पूर्णिमा कल, 14 जुलाई को शुरू होंगे सावन

ByPrompt Times

Jul 12, 2022 ##Sawan, #14 JULE
Share More

12 जुलाई 2022 आज है त्रयोदशी तिथि है और आषाढ़ चतुर्दशी का क्षय हो रहा है। 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। इसके बाद सावन का महीना शुरू हो रहा है। आषाढ़ पूर्णिमा रात्रि 4.08 बजे तक उपरांत श्रावण कृष्ण प्रतिपदा। स्नान-दान व्रतादि की पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रयुता आषाढ़ पूर्णिमा। गुरु पूर्णिमा। गुरु व्यास पूजा।

12 जुलाई (मंगलवार) : चतुर्दशी तिथि का क्षय।

13 जुलाई (बुधवार) : आषाढ़ पूर्णिमा रात्रि 4.08 बजे तक उपरांत श्रावण कृष्ण प्रतिपदा। स्नान-दान व्रतादि की पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रयुता आषाढ़ पूर्णिमा। गुरु पूर्णिमा। गुरु व्यास पूजा।

14 जुलाई (गुरुवार) : श्रावण कृष्ण प्रतिपदा रात्रि 8.17 बजे तक उपरांत द्वितीया।

15 जुलाई (शुक्रवार) : पंचक शुरू रात्रि 4 बजकर 17 मिनट से।

16 जुलाई (शनिवार) : श्रावण कृष्ण तृतीया मध्याह्न 1.28 बजे तक उपरांत चतुर्थी। पंचक जारी है। संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। सूर्य की कर्क संक्रांति रात्रि 10.56 बजे।

17 जुलाई (रविवार) : श्रावण कृष्ण चतुर्थी प्रात: 10.50 बजे तक उपरांत पंचमी। पंचक जारी है। (सौर कर्क) श्रावण मास आरम्भ।

18 जुलाई (सोमवार) : श्रावण कृष्ण पंचमी प्रात: 8.56 बजे तक उपरांत षष्ठी। श्रावण सोमवार व्रत। पंचक जारी है।

SOURCE “हिंदुस्तान

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *