• May 1, 2024 8:50 am

महाराष्ट्र में स्कूल खोलने पर फैसला कल, दिल्ली में ऑफलाइन एग्जाम की तैयारी

19 जनवरी 2022 |   School Reopening in 2022: महाराष्ट्र सरकार 20 जनवरी 2022 को स्कूल फिर से खोलने पर निर्णय ले सकती है।

School Reopening in 2022: महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने के संकेत मिले हैं। इसके साथ ही स्कूल दोबारा खोलने की मांग भी उठी है। ताजा खबर यह है कि महाराष्ट्र सरकार इन मांगों पर विचार करने के लिए राजी हो गई है। गुरुवार को इस बारे में अहम बैठक होने जा रही है। राज्य में 31 जनवरी, 2022 तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, अब कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि महाराष्ट्र सरकार 20 जनवरी 2022 को स्कूल फिर से खोलने पर निर्णय ले सकती है। स्कूल खोलने को लेकर महाराष्ट्र दो धड़ों में बंटा नजर आ रहा रहा है। एक वर्ग स्कूल खोलने की वकालत कर रहा है तो दूसरा अभी सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है।

School Reopening in 2022: महाराष्ट्र में खुल सकते हैं स्कूल

हाल ही में राज्य सरकार ने कहा था कि महाराष्ट्र के स्कूल 31 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे और उसके बाद ही फिर से खोलने के निर्णय पर विचार किया जाएगा। हालांकि कई लोगों के इस तरह के लगातार दबाव के साथ सरकार गुरुवार को फिर से स्कूल खोलने पर फैसला ले सकती है। राज्य सरकार द्वारा बंद की घोषणा के बाद से कई समूहों द्वारा महाराष्ट्र स्कूल को फिर से खोलने की मांग की गई है। महामारी के पिछले 1.5 वर्षों में पढ़ाई का भारी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए माता-पिता के समूह और कई छात्र भी स्कूलों को बंद करने के इच्छुक नहीं थे।

दिल्ली में ऑफलाइन स्कूल खोलने की तैयारी

कोरोना महामारी के बीच दिल्ली में स्कूल निरंतर बंद हैं। अच्छे संकेत यह हैं कि स्कूल प्रशासन ने कहा कि वे जूनियर कक्षाओं में छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा पर विचार कर रहे हैं जबकि नौवीं से 12वीं की परीक्षाएं ऑफलाइन करवाने की प्लानिंग है। ये परीक्षाएं मार्च में होना है और अधिकारियों का मानना है कि तब तक हालात सुधर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *