• June 10, 2026 8:04 am

सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाईजर और सी.सी.टी.वी. आपरेटर के पदों की पूर्ति के लिए प्लेसमेंट कैम्प 18 जनवरी को

Share More


सुकमा, 11 जनवरी 2024 । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सुकमा में 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक कप्स्टोन फैसिलीटी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद के माध्यम से छत्तीसगढ़ और हैदराबाद के लिए 587 पदों पर पुरूष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिनमें सिक्योरिटी गार्ड के 530 पदों में आयुसीमा 20 से 35 वर्ष, शरीरिक कद 167.5 से.मी., शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण तथा सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 45 पदों में आयुसीमा 30-35 वर्ष, शरीरिक कद 172 स.ेमी., शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास निर्धारित की गई है। इसी प्रकार सी.सी.टी.वी. आपरेटर 12 पदों मेें आयुसीमा 20-35 वर्ष 167.5 से.मी. है। उक्त तिनों पदों में शरीरिक वजन न्यूनतम 55 किलो और प्रतिमाह वेतन सिक्योरिटी गार्ड हेतु 14,500 रुपये एवं सिक्योरिटी सुपरवाईजर हेतु 18,500 रुपये व सी.सी.टी.वी. आपरेटर को 18,000 रूपये रखी गई है। इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता, निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सुकमा से संपर्क कर सकते है।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *