• May 15, 2024 9:39 pm

खुद पर भरोसा और मजबूत इरादे से ही मिलती है मंजिल – पद्मश्री फूलबासन

By

Mar 10, 2021
खुद पर भरोसा और मजबूत इरादे से ही मिलती है मंजिल - पद्मश्री फूलबासन

रायपुरनेहरू युवा केंद्र संगठन रायपुर और राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान चंडीगढ़ के समंवय से उद्यमिता विकास में महिलाएं की भागीदारी विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। इस वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में पद्मश्री फुलबासन जी विशेष रूप से मौजूद थीं। साथ ही आरजीएनआइवायडी चंडीगढ़ से ट्रेनिंग एसोसिएट शीला शर्मा, नेहरू युवा केन्द्र रायपुर के जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी ने नेहरू युवा केन्द्र संगठन छग का प्रतिनिधित्व किया।

पद्मश्री फुलबासन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वे नेहरू युवा केन्द्र से पिछले कई वर्षों से जुड़कर कार्य कर रहीं हैं। नेहरू युवा केन्द्र युवाओं व महिलाओं के विकास के लिए विशेष रूप से कार्य करती है। उन्होंने उद्यमिता विकास में महिलाएं के योगदान पर चर्चा करते हुए अपने शुरुआत के कार्यो का उल्लेख किया। उन्होंने आगे कहा की उन्होंने 11 महिलाओं को साथ लेकर मुट्ठी चावल और दो रुपये के बचत से समूह का निर्माण किया।

घर के कार्यों को करने के साथ बचे समय पर महिलाओं के साथ स्वरोजगार के जुड़ी कार्यों पर केंद्रित हुई। और यही छोटा सा बचत दो लाख महिलाओं की टीम व उनसे 40 करोड़ रुपये की बचत राशि प्राप्त करने में सफल हुई। उन्होंने बताया कि वे पांच सूत्रों के आधार पर कार्य कर रही हैं, जिसमें स्वच्छता, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति शामिल है।

इस तरह से महिलाओं को विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागृत करने के साथ उन्हें एक सफल महिला उद्यमी का गर्व महसूस कराने का कार्य कर रही हैं। जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी ने नेहरू युवा केन्द्र संगठन के कार्य बताते हुए युवाओं को वेबिनार के उद्देश्यों से परिचित कराया। आरजीएनआइवायडी चंडीगढ़ की शीला शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। वेविनार में राज्य के 100 युवा स्वयंसेवक एवं युवा मंडल प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *