• May 18, 2024 10:46 am

सेंसेक्स 700 पॉइंट से ज्यादा की बढ़त के साथ 57100 के पार; निफ्टी 200 अंक उछला, ऑटो और IT के स्टॉक्स में तेजी

20 अप्रैल 2022 | हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त जारी है। सेंसेक्स करीब 707.5 पॉइंट की बढ़त के साथ 57,170.65 पर और निफ्टी 209.65 (1.24%) पॉइंट की बढ़त के साथ 17,168.30 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के शेयर्स में सबसे ज्यादा बढ़त रिलायंस, मारुति, डॉ रेड्डीज, अल्ट्रा सीमेंट और महिंद्रा में है।

आज सेंसेक्स 278 पॉइंट की बढ़त के साथ 56,741 पर खुला। निफ्टी में भी 87 पॉइंट की बढ़त रही। यह 17,045 पर खुला। सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो, रियल्टी और मीडिया के स्टॉक्स में है।

मिड और स्मॉल कैप में भी गिरावट
BSE के मिड कैप और स्मॉल कैप दोनों में 200 पाइंट से ज्यादा की बढ़त है। मिडकैप में ACC, एस्टरल, बायोकॉन, अडाणी पावर, VBL, TVS मोटर्स, MRF और टीवीएस मोटर्स में तेजी है। जबकि क्रिसिल, लोढ़ा, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंस, इंडियन होटल में गिरावट है। स्मॉल कैप में रिस्पॉन्सिव इंडस्ट्री, विजया, ऑन मोबाइल, सनसेरा, जीनसपावर सनफ्लैग और MRPL में बढ़त है।

रिलायंस के शेयर ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचे
मार्च 2022 तिमाही में GRM (ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन) में सुधार पर रिलायंस पैट्रोकैमिकल्स की मजबूत Q4 नंबर्स की उम्मीदों पर रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर अब तक के हाई लेवर पर पहुंच गए हैं। लगातार दूसरे सत्र पर कारोबार करते हुए RIL के शेयर की कीमत आज 2,731 रुपए के अपने हाई लेवर पर पहुंची, जो कि 2,751 रुपए के ऑल टाइम हाई लेवल से लगभग 20 रुपए दूर है।

ऑटो, मीडिया और IT इंडेक्स में तेजी
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 1 में गिरावट और 10 में बढ़त है। इसमें सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो में है। इसके बाद मीडिया, FMCG, IT, बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स में बढ़त है। जबकि मेटल में गिरावट है।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *