• June 6, 2026 12:24 am

जेल के अंदर सेक्स कांड: कैदी संग संबंध बनाती नजर आई महिला अधिकारी, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू

ByPrompt Times

Jul 1, 2024
Share More

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सेक्स वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। यह वीडियो जेल के अंदर ही शूट किया गया है, जिसमें महिला अधिकारी फुल यूनिफॉर्म में आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही है।

जेल के अंदर एक महिला अधिकारी को कैदी संग संबंध बनाना भारी पड़ गया है। महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पब्लिक ऑफिस में इस तरह की घटना के लिए उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा और महिला अधिकारी को अक्सब्रिज मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना साउथ वेस्ट लंदन की जेल एचएमपी वांड्सवर्थ की है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें महिला अधिकारी कैदी संग आपत्तिजनक स्थिति में दिख रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि 30 वर्षीय महिला का नाम लिंडा डि सॉसा एब्रू है और वह पश्चिमी लंदन के फुलहम की रहने वाली है। आरोप है कि जेल में महिला अधिकारी ने कैदी संग संबंध बनाए और इसका वीडियो शूट कर वायरल कर दिया गया।

जेल के अंदर शूट हुआ वीडियो

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सेक्स वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। यह वीडियो जेल के अंदर ही शूट किया गया है, जिसमें महिला अधिकारी फुल यूनिफॉर्म में आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही है। स्कॉटलैंड यार्ड के प्रवक्ता ने बताया कि जेल स्टाफ द्वारा इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रही महिला अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

जेल में कई तरह की खामियां

इस जेल में हाल ही में हुए निरीक्षण के दौरान कई तरह की खामियां भी सामने आई थीं। जेल को कम कैदियों के लिए बनाया गया था, लेकिन वर्तमान में यहां 163 फीसदी अधिक कैदी बंद हैं। इस जेल में स्टाफ की तैनाती भी बेहद कम है, जिस कारण यहां अक्सर हिंसात्मक घटनाएं होती रहती हैं।
SOURCE – TIMES NOW NAVBHARAT

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *