16 अप्रैल2022 | बिग बॉस 15 फेम शहनाज गिल, सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। अब हाल ही में शहनाज का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी वैनिटी वैन से उतरती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो में शहनाज साड़ी पहने और बालों में गजरा लगाए हुए दिखाई दे रही हैं। शहनाज का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में शहनाज, आयुष शर्मा के अपोजिट नजर आएंगी।
Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’