• June 5, 2026 1:45 pm

ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में गई अंजलि की जान, पहले दोस्त को भेजी फोटो फिर 14वीं मंजिल से लगाई छलांग

ByPrompt Times

Jun 26, 2024
Share More

7वीं की छात्रा अंजलि ने ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में जिंदगी से हाथ धो बैठी। अंजलि ने 14वीं मंजिल से छलांग लगा ली।

मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाली घचना सामने आई है। यहां एक लड़की ने 18 जून को 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। नाबालिग बच्ची का नाम अंजलि है और वो 7वीं कक्षा की स्टूडेंट थी। अंजलि के मामले में पुलिस को अब एक ऑनलाइन गेम की भूमिका मिली है।

अंजलि के भाई ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि अंजलि रो ब्लॉक्स नाम का एक गेम खेलती थी, जिसमें उसे कई टास्क पूरे करने होते थे। इंदौर में डीबी अपोलो सिटी में छात्रा के सुसाइड मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच में पुलिस को रो बॉक्स गेम का नाम सामने आया।

परिजनों को भी नहीं पता अंजलि के टैबलेट का पासवर्ड

पुलिस ने जब इस गेम की छानबीन की तो पता चला कि रो बॉक्स एक ऑनलाइन गेम है, जिसमें कई तरह के टास्क पूरे करने होते थे। पुलिस को अंजलि का एक पर्सनल टैबलेट भी मिला था, जिसका पासवर्ड परिजनों को भी नहीं पता है। ऐसे में अब पुलिस टैबलेट अनलॉक करने के लिए अपने सोर्स लगा रही है।

दोस्त को ऊंचाई से भेजी थी फोटो

पुलिस को जांच में यह भी पता चला है की छात्रा के द्वारा उसके दोस्तों को उचाई से फोटो भी भेजे गए थे। फिलहाल लसूड़िया थाना पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है और अंजलि का टैबलेट अनलॉक होने का इंतज़ार कर रही है।

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *