यह आईपीओ आज 60.10 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ. बीएसई पर इसके शेयर 325 रुपये पर लिस्ट हुए, जबकि इसका प्राइस बैंड 203 रुपये प्रति शेयर था. लिस्टिंग के दौरान कंपनी का मार्केट कैप 2,244.26 करोड़ रुपये है.
शेयर बाजार में दमदार उछाल के बीच आज एक कंपनी की शानदार एंट्री हुई है. बुधवार को Dee Development Engineers Ltd के शेयर 60.10 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए. बीएसई पर इसके शेयर 325 रुपये पर लिस्ट हुए, जबकि इसका प्राइस बैंड 203 रुपये प्रति शेयर था. लिस्टिंग के दौरान कंपनी का मार्केट कैप 2,244.26 करोड़ रुपये है.
इस शेयर को एक्सचेंज पर ‘B’ ग्रुप सिक्योरिटीज की लिस्ट में शामिल किया गया है. यह NSE पर 339 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इसके आईपीओ मूल्य से 67 प्रतिशत अधिक है. डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स का आईपीओ 19 जून से 21 जून के बीच बोली के लिए खुला था. कंपनी ने 73 शेयरों के लॉट साइज के साथ 193-203 रुपये प्रति शेयर के तय प्राइस बैंड में अपने शेयरों की पेशकश की थी.
कंपनी ने आईपीओ से 418 करोड़ जुटाए
इसने अपनी प्राथमिक पेशकश के माध्यम से लगभग 418 करोड़ रुपये जुटाए, जिसमें 325 करोड़ रुपये की फ्रेश शेयर सेल और 45,82,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल थी. आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी

निवेशकों को हुई बंपर कमाई
अगर किसी निवेशकों को इसके एक लॉट यानी 73 शेयर मिले होंगे तो उसे प्रति शेयर पर 60.10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई होगी. इसके एक लॉट खरीदने के लिए ₹14,819 का निवेश करना था, जिसका मतलब है कि एक लॉट पाने वालों की कमाई 8,906 रुपये की होती यानी कुल निवेश उसका 23,725 रुपये हो चुका हो होगा. अगर किसी रिटलेर को मैक्सिमम 13 लॉट मिले होंगे तो उसका निवेश ₹192,647 हुआ होगा. ऐसे में इन लोगों को लिस्टिंग पर प्रॉफिट 115,780 रुपये होगा.