• June 9, 2026 5:50 pm

सिद्धू मूसेवाला हत्या मामला : नामजद 27 आरोपियों पर अदालत ने चार्ज किया फ्रेम

Share More

 सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में कोर्ट में बड़ा अपडेट सामने आया है। इसके अनुसार हत्या के नामजद 27 आरोपियों पर आज मानसा की अदालत ने चार्ज फ्रेम कर दिए हैं। इन सभी पर विभिन्न धाराओं के तहत चार्ज फ्रेम हो चुके हैं। अदालत के फैसले से सिद्धू मूसे वाले के पिता ने बेहद राहत की सांस ली है उन्होंने इस पर रिएक्ट किया है।

मूसेवाला के पिता ने कहा कि आज मन को कुछ सुकून मिला है क्योंकि आज माननीय अदालत द्वारा अरोपियों पर चार्ज फ्रेम किए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरों द्वारा हर बार केस को डिस्चार्ज करने के लिए एप्लीकेशन लगाई जाती थी जिसके चलते हर किसी को अर्जी लगाने का राइट होता है।

गोल्डी की मौत पर कही यह बात

सिद्धू मूसेवाले के पिता ने गोल्डी बराड़ की मौत पर भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा है कि जब तक सारी बातें स्पष्ट ना हो जाए अमेरिका की तरफ से तब तक कुछ भी कह ठीक नही है। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई की इंटरव्यू मामले पर बोलते हुए कहा कि सरकार की शह के बिना यह कुछ भी नहीं करते क्योंकि अंदर जेल में बैठे इतना बड़ा धंधा चल रहे हैं।

 

 

 

 

 

source lalluram news

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *