• June 8, 2026 5:43 am

शीतलहर से मिली थोड़ी राहत, लेकिन 14 जनवरी से फिर होगा कड़ाके की ठंड का अटैक

Share More

11 जनवरी 2023 |  उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी है। हालांकि शीतलहर में कुछ राहत मिली है, लेकिन मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद सर्द हवाओं का एक और दौर शुरू होगा। 14 जनवरी के बाद शीतलहर का एक और दौर शुरू हो सकता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और राजस्थान में कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है। दिल्ली में सर्दी ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। पढ़िए अपने प्रदेश के मौसम का हाल
3-4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, 14 से फिर बढ़ेगी ठंड
5 दिन से लगातार शीतलहर का सामना करने के बाद मंगलवार को थोड़ी राहत मिली। न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। कोहरा तो रहा, लेकिन जल्द छंट गया। श्यता के स्तर में आंशिक सुधार दिखा। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में दिन में भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहे, लेकिन बीच-बीच में धूप भी खिली। मौसम विभाग की मानें तो अभी तीन-चार दिन ठंड से राहत रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन दिन में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। इसके बाद 14 जनवरी से ठंड दोबारा परेशान करेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी।
जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल
    • पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के भी कई इलाकों में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई।
    • चुरू राजस्थान में सबसे सर्द रहा। वहां न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
    • पंजाब के बठिडा 2.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।
    • हरियाणा के भिवानी में न्यूनतम तापमान 3.8 दर्ज किया गया।
    • चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 रहा।
    • छत्तीसगढ़ में कोरिया जिला 5.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।

सोर्स :-“नईदुनिया”     

 

 

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *