• May 9, 2024 6:31 am

रिमझिम वर्षा के बीच ईदगाह व मस्जिदों में विशेष नमाज

29 जून 2023 ! जबलपुर समेत अन्‍य जिलों में बकरीद पर्व पर सुबह से रिमझिम वर्षा के बाद भी ईदगाह और मस्जिदों में लोग नमाज अता करने पहुंचे। शहर के आदर्श कालोनी स्थित ईदगाह में वर्षा के कारण नमाज पढ़ने कम संख्या में लोग पहुंचे। यहां पर मौलाना ने नमाज अता कराई और देश में अमन चैन व शांति का संदेश दिया। नमाज बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर पर्व पर बधाई दी।

सुरक्षा को लेकर यहां पुलिस बल मौजूद रहा। साथ ही जिला प्रशासन वृ पुलिस के अधिकारी सहित नगर निगम का अमला तैनात रहा। ईदगाह के अलावा शहर मिशन चोक स्थित नगीना मस्जिद में रिमझिम वर्षा के बीच लोगों ने नमाज अता कर अमन चैन व शांति की दुआ मांगी। इसके अलावा जामा मस्जिद, अल्फर्ट गंज, अहमद नगर, झर्रा टिकुरिया, आर्डिनेंस, रोशन नगर, बरगवां, एनकेजे, लमतरा मस्जिद में भी नमाज हुई। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बकरीद पर नमाज अता कर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।

बालाघाट की अलग-अलग मस्जिदों में तय किए गए वक्त के अनुसार लोग मस्जिद पहुंचे ।जहां इमाम द्वारा दिए गए उद्बोधन के बाद नमाज का तरीका बताया गया।जिसके तुरंत बाद सामूहिक रूप से ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई। जिसके उपरांत खुतबा और दुआओं का दौर शुरू हुआ। जहां भारी मात्रा में उपस्थित मुस्लिम बंधुओं ने देश में अमन, चैन ,शांति ,आपसी भाईचारे और मुल्क की तरक्की के लिए सामूहिक रूप से दुआएं मांगी। वही एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी।

नगर की तमाम मस्जिदों में नमाज के पूर्व गरीब बेसहारों की मदद करने को, ईद के असली मायने बताए। जिन्होंने अपने बयानों में सभी लोगों को मिलजुल कर रहने, नियम कानूनों का पालन करने, गरीब बेसहारों की मदद करने की बात कही।उन्होंने कहा कि आज वह दिन है जिस दिन का इंतजार कई गरीब बेसहारा यतीम लोग करते हैं। उन्हें उम्मीद होती है कि कोई उन्हें भी अपनी इस ईद की खुशी में शामिल करें इसीलिए चाहिए कि सबसे पहले ईद की खुशियों में गरीब यतीम बेसहारों को याद किया जाए, उनकी मदद की जाए, उनकी जरूरतों को पूरा किया जाए यही ईद के सच्चे मायने हैं। दिखावे के लिए कोई काम करना शिर्क में शामिल होगा। वही इमामो ने ईदुल अजहा का वाकया बयान कर नमाज अदा कराई।और सामूहिक दुवाए कर लोगो ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद पर्व की बधाइयां दी।

सोर्स :-“नईदुनिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *