• May 9, 2024 1:35 am

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई और शुभकामनाएं

ByPrompt Times

Aug 2, 2021

रायपुर | 02 अगस्त 2021 | खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु द्वारा कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश में मंत्री श्री पटेल ने कहा है कि अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत से पीवी सिंधु ने देश को गौरवान्वित किया है। भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक के 10 वें दिन चीन की खिलाड़ी बिंग जियाओ को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। पीवी सिंधु ओलंपिक खेलो के व्यक्तिगत स्पर्धा में दो पदक जीतने वाली पहली महिला भारतीय खिलाड़ी है। इससे पहले सिंधु ने रियो ओलंपिक 2016 में सिल्वर पदक जीतकर इतिहास रच दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *